Wednesday, September 14, 2011

क्षमा वाणी -तृतीय श्राध

 इस देश को सांप -बिच्छू -मदारियों और गंवारियो का देश कहने वाले मेकाले  और उनके प्यारे-प्यारे पप्पियो को क्षमा ......!!  बाबा अमरनाथ के भक्तो  की पूजा को पाखंड कहने वाले कपटियो को क्षमा ....!!!आई .एस आई .के रुपयों से कराई गई इंग्लेंड यात्रा के मुफ्त्भोगी  हमारेकलम  वीर मर्दों को क्षमा ....!!!  घाटी के अल्गाव् वादीयो से  गलबहिया करने वाले जंतर मंतर के लंकाभेदी  देश भक्तो  कोक्षमा ...!!!तिहाड़ जेल में चाय पीने  और पिलाने वाले को क्षमा ...!!! महाभियोग के पहले ही विनम्रता को अपनाने वालो   को नमन ...!!!राम लीला मैदान के सभी पात्रो ..विशेषकर आका की हुक्मअ दुली करने वालो को सलाम ....!!!विश्व कप जीतकर  मेजबानो के आगे कुर्बान होने वाले  धधिचीयो को उनकी हार  कर दिल जितने की सनातन परम्परा को घुटना टेक प्रणाम ...!!!हाकी के  चैम्पिओनो को प्रेम से अपनेprime time जुगाली में न शामिल करने वाले चैनलों को नमस्कार ....!!!अनंत पुण्य प्रितापियो को इस देश पर दिखाई  गई दया से हुएकष्ट के लिए क्षमा  !!!हरी अनंत हरी कथा अनंता ..सो भेया समस्त उपकारियो-अपकारियो को प्रणाम और जाने अनजाने हुई वीरता के लिए क्षमा याचना ...क्योकि इसी क्षमा  में ही हमारी सनातन विरासत पुष्ट हुई है ....पर भईयो हम अपने आप से कब क्षमा मांगेगे ???...क्षमा पर्व पर देश को और तृतीय तिथि पर पितरो को आपकी इस कृपा का इंतजार है ...!!आगे क्या लिखू आप खुद समझदार है ..उतम क्षमा ...!!!जय हिंद !!!जय भारत !!!वन्देमातरम !!! 

No comments:

Post a Comment